Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर हत्यारे ने की खुदखुशी

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 29 May 2024, 12:10 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Chhindwara Crime News : मध्य प्रदेश से हत्या की एक बड़ी खबर सामने आई है। हत्यारे ने परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है। हालांकि, हत्या का कारण अभी भी अज्ञात है। मुलज़िम की शादी 21 मई को हुई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह मामला छिंदवाड़ा के महुलझिर थाने क्षेत्र में स्थित बोदल कछार गांव का है। इस गांव में एक आदिवासी परिवार रहता था। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा और फिर एक-एक करके मां, बहन, भाई, भाभी, भतीजे और दो भतीजियों की हत्या कर दी। उसने ताऊ के 10 साल के बेटे पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया। इसके बाद हत्यारे ने कस्बे से 100 मीटर दूर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। जान बचाकर भागे लड़के ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। साथ ही हत्यारे के शव को भी पेड़ से नीचे उतार लिया। पुलिस ग्रामीणों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

मृतकों की पहचान

आरोपी का नाम दिनेश उर्फ भूरा है। मृतकों की पहचान दिनेश की 55 साल की मां, 35 साल के भाई, 30 साल की भाभी, 16 साल की बहन, 5 साल के भतीजे, 4 साल की भतीजी और डेढ़ साल की भतीजी के रूप में हुई।