Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

JCB की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत!

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 03 Aug 2025, 09:28 PM IST | 1 min read
JCB की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत!
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 03 अगस्त 2025 : बैढ़न थाना क्षेत्र हिर्वाह मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के सामने जेसीबी वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। यह घटना हिर्वाह पुलिया से ठीक पहले सड़क पर रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जहाँ पर बाइक सवार शिक्षक की JCB के चपेट में आते ही मौके पर मौत हो गई।

कैसे हुई शिक्षक की मौत?

वहीं स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रामचंद्र गणेशीय के रूप में हुई है, जो सरकारी स्कूल मकरोहर में कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद JCB का सामने वाला हिस्सा उनके सिर पर लगा और उनका सिर बुरी तरह फट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षक रामचंद्र गणेशीय छत्तीसगढ़ के जयपुर जिले के निवासी थे।

पुलिस ने जब्त की JCB

इस दुर्घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं हादसे के बाद JCB चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने जेसीबी जब्त कर ली है। स्थानीय लोगों का कहना है की सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।

Advertisement