सिंगरौली। जिले के सरई क्षेत्र के सुलियरी गांव के पास रविवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। बैढ़न से दवा कराकर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की कार अचानक अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।
जिले के सरई क्षेत्र के सुलियरी गांव के पास रविवार तड़के एक कार अचानक अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे, जो बैढ़न से दवा कराकर अपने घर लौट रहे थे। दरअसल अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे खेत में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और परिजनों ने तत्काल पहुंचकर कार में सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।




