सिंगरौली। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने बरगवां स्थित कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं छात्रावास व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने बरगवां स्थित कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं छात्रावास व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने नीट एवं पीजी प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रावास में सोलर पैनल लगाने, पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
Also Read
कमिश्नर ने छात्राओं को प्रेरित करने के लिए मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद कराने और टेलीस्कोप के माध्यम से नियमित खगोलीय अवलोकन सत्र आयोजित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय, एसडीएम देवसर सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम, जनपद पंचायत सीईओ सौम्या मिश्रा एवं उप संचालक रेखा पंचाल उपस्थित रहीं।




