Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली में अजीब मामला: पति ने पत्नी की प्रेमी से शादी कराने की लगाई गुहार

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 13 Sep 2025, 01:19 AM IST | 1 min read
सिंगरौली में अजीब मामला: पति ने पत्नी की प्रेमी से शादी कराने की लगाई गुहार
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां अपने प्रेमी से खुलेआम मिलने-जुलने लगी। जब पति ने विरोध किया तो पत्नी ने पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। परेशान पति ने आखिरकार थाने पहुंचकर पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की अर्जी दी है।

सिंगरौली जिले से अजीब मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां अपने प्रेमी से खुलेआम मिलने लगी। विरोध पर पति और बच्चों को मिली जान से मारने की धमकी। आखिरकार परेशान पति ने पुलिस से पत्नी की शादी प्रेमी से कराने की मांग की।

पति ने सुनाई पूरी कहानी

पति संतोष गुप्ता आवास कॉलोनी 1/11 का निवासी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2008 में सोनभद्र (उ.प्र.) में हुई थी। उसका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बड़े बेटे की उम्र 16 साल, बेटी 14 साल और दो जुड़वां बेटियां 11 साल की हैं।

संतोष गुप्ता ने बताया कि करीब 10 साल पहले वह पत्नी को लेकर बैढ़न आया और प्राइवेट पावर प्लांट में काम करने लगा। चार साल पहले उसे पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चला। विरोध करने पर पत्नी उससे झगड़ने लगी। यहां तक कि बच्चों तक को धमकाने लगी।

पत्नी के प्रेमी का नाम आया सामने

संतोष गुप्ता ने बताया कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध खड़िया निवासी राजेश वर्मा से है। राजेश उसकी गैरमौजूदगी में घर आता-जाता रहता है। कई बार संबंध बनाते हुए भी पकड़ा गया। विरोध करने पर पत्नी और राजेश ने उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

बेटे ने खोला राज

11 सितंबर की सुबह संतोष ड्यूटी पर गया था। उसके बेटे सुजल गुप्ता ने शाम करीब 4 बजे फोन कर बताया कि राजेश वर्मा उसकी मां के साथ घर पर सो रहा था। जब बेटे ने विरोध किया तो राजेश ने उससे मारपीट भी की।

Advertisement

थाने में लगाई अर्जी

पत्नी से परेशान पति ने थाना प्रभारी को अर्जी दी है कि पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी जाए। ऐसा करने से उसकी और बच्चों की जान बच सकती है। साथ ही दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई है।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886