Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

शक्तिनगर पुलिस ने Cyber Fraud के 53,000 रुपये पीड़ितों को वापस दिलाई !

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 18 Jan 2026, 08:52 AM IST | 1 min read
Sonbhadra Cyber Fraud
Share:
Advertisement

Sonbhadra Cyber Fraud : साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर शक्तिनगर पुलिस की साइबर टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 53,000 रुपये की ठगी गई रकम पीड़ितों को वापस दिलाई है।

पहला मामला शक्तिनगर निवासी संजय कुमार सिंह से जुड़ा है, जिनके व्हाट्सएप नंबर पर साइबर ठगों ने फर्जी क्रेडिट कार्ड से संबंधित एपीके फाइल भेजी थी। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 50,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

दूसरा मामला कोहरौलिया निवासी अविनाथ कुशवाहा का है, जिनसे गलती से 3,000 रुपये गलत नंबर/यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हो गए थे।

दोनों पीड़ितों ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में शक्तिनगर पुलिस सक्रिय हुई।

थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में cyber टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों को होल्ड कराया। बैंक से समन्वय स्थापित कर दोनों मामलों में धोखाधड़ी की गई पूरी रकम को सुरक्षित तरीके से वापस दिलाया गया।

  • संजय कुमार सिंह को ₹50,000
  • अविनाथ कुशवाहा को ₹3,000, की राशि उनके खातों में वापस मिल गई।

इस सराहनीय कार्रवाई में साइबर प्रभारी रंजीत कुमार, साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल आदित्य यादव और संजय सरोज की अहम भूमिका रही। पीड़ितों ने पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

Advertisement

पुलिस की अपील

सोनभद्र पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऐप से सावधान रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886