Urjanchal Tiger
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सोन नदी घाट पर संयुक्त टीम की दबिश, 200 घन मीटर रेत का स्टॉक नष्ट

Om Prakash Shah

Author | Updated: 26 Oct 2026, 10:30 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन घड़ियाल क्षेत्र में सोन नदी के घाट का वन अमले, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान नदी घाट क्षेत्र में कोई वाहन या मशीन नहीं मिली, लेकिन ग्राम पिपरझर में करीब 200 घन मीटर रेत का भंडारण पाया गया।

जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन घड़ियाल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सोन नदी के घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नदी घाट क्षेत्र में कोई वाहन या मशीन नहीं मिली, जबकि ग्राम पिपरझर में करीब 200 घन मीटर रेत का भंडारण पाया गया। संयुक्त टीम के निरीक्षण में मिले रेत के स्टॉक को लेकर आशंका जताई गई कि इसका उपयोग रात के समय रेत के अवैध परिवहन में किया जा सकता है। इस आशंका के मद्देनजर टीम ने रात में ही उक्त रेत के स्टॉक को नष्ट कर दिया।

Advertisement