Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में अवैध कोयला परिवहन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने 8 ट्रक जब्त किए

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 17 Dec 2025, 08:02 PM IST | 0 min read
Illegal coal transport,
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 17 दिसंबर 2025 ।। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीणों की शिकायत पर बरहवा टोला झिंगुरदा इलाके में अवैध कोयला परिवहन की जांच की गई।

जांच के दौरान आठ वाहन बिना परिवहन पास के कोयला लेकर जाते हुए पकड़े गए। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में निरीक्षक अशोक मिश्रा ने यह कार्रवाई की।

सभी वाहनों को पुलिस थाना मोरवा में खड़ा कराया गया है। विभाग ने बताया कि कोयले का परिवहन बिना अनुमति नियमों का उल्लंघन है।

खनिज विभाग ने कहा कि सभी पकड़े गए वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिवहन विभाग ने भी जांच में सहयोग करते हुए मामलों को अपनी अभिरक्षा में लिया है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886