सिंगरौली (मध्य प्रदेश) ।। सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक Shiyaz K M ने चौकी बरका का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था और अभिलेख संधारण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन करते हुए विभिन्न दस्तावेजों की जांच की।
जांच के दौरान कई अभिलेखों में आवश्यक पूर्तियां शेष पाई गईं, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण दस्तावेजों को शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार प्रस्तुत किया जाए और भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
Also Read
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में अभिलेखों का व्यवस्थित, अद्यतन और समयबद्ध संधारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सभी दस्तावेजों को पूर्ण रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों से संवाद भी किया और उनकी कार्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन, सतर्कता और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने चौकी की समग्र व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए प्रभावी पुलिसिंग, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।




