Urjanchal Tiger
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli News : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 6 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 04 Oct 2026, 02:27 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 लाख 4 हजार रुपये की ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेत जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Shiyaz K M के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोनी के चुनहिया नाला क्षेत्र से एक ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक बिना नंबर के महिंद्रा 265 DI लाल रंग के ट्रैक्टर को पकड़ा।

पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमन कुमार रावत (उम्र 21 वर्ष), निवासी इटमा, थाना सरई बताया। जांच के दौरान चालक से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से रेत (बालू) का उत्खनन कर उसका परिवहन कर रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड करीब 2 घनमीटर रेत सहित वाहन को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया।

जब्त सामग्री में बिना नंबर का महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर (इंजन नंबर RJA2BAN1276, चेचिस नंबर MBNAAACABJRA01205)  जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये तथा ट्रॉली में लोड रेत जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 6 लाख 4 हजार रुपये आंकी गई है।

मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 817/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध गतिविधियों से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

इस कार्रवाई में थाना सरई पुलिस टीम के आरक्षक लमीकांत साह, अनुराग मिश्रा, अंकित शुक्ला, शिवलाल वैश्य, अमर पासी और कपिल बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886