Urjanchal Tiger
रविवार, 15 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli news: पुलिया नहीं, तो खाट बनी एंबुलेंस! बीमार महिला को नदी पार कराने उतरे ग्रामीण

Om Prakash Shah

Author | Updated: 15 Nov 2026, 09:32 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के बरका बेलवानी गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार को गांव में पुलिया नहीं होने के कारण परिजनों को बीमार महिला फुले बैगा को खाट पर लिटाकर नदी पार करानी पड़ी। ग्रामीणों ने खाट को कंधों पर संभालते हुए नदी में तैरकर महिला को दूसरी ओर पहुंचाया। 

 जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरका बेलवानी गांव में शनिवार को ग्रामीणों की बदहाली और बुनियादी सुविधाओं की कमी की तस्वीर सामने आई। गांव में नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को खाट का सहारा लेना पड़ा। महिला को खाट पर लिटाकर ग्रामीण नदी में तैरते हुए दूसरी ओर पहुंचे। इसके बाद करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर उसे सड़क तक पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी फुले बैगा की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण आवागमन का कोई साधन उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसे में परिजनों ने खाट पर महिला को लिटाया और आशीष बैगा, बिरजू बैगा, बुंदेला बैगा एवं गोरेलाल सिंह ने मिलकर नदी पार कराई।
नदी पार करने के बाद भी परिजनों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। उन्हें महिला को लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल लेकर सड़क तक पहुंचना पड़ा। इसके बाद उपचार के लिए सीधी की ओर रवाना हुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह है कि आज भी गांव में पुलिया जैसी आवश्यक सुविधा नहीं होने से बीमार और जरूरतमंद लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT