Urjanchal Tiger
रविवार, 22 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli news: मक्का-अरहर की फसल के बीच गांजे की खेती, तीन आरोपी गिरफ्तार।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 23 Oct 2026, 10:27 AM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम संडा में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेत में मक्का और अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 16 हरे पौधे जड़ सहित जब्त किए हैं। पौधों की ऊंचाई चार से नौ फीट से अधिक बताई गई है।

जिले के जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम संडा में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेत में मक्का और अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 16 हरे पौधे जड़ सहित जब्त किए हैं। पौधों की ऊंचाई चार से नौ फीट से अधिक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम संडा में कुछ लोग अपने घर के पास खेत में गांजे की खेती कर रहे हैं। सूचना पर जियावन पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां मक्का और अरहर की फसल के बीच गांजे के पौधे मिले। मामले में पुलिस ने लोलर बसोर (70), दिलीप बसोर (40) और अनिल बसोर (35), निवासी ग्राम संडा को गिरफ्तार किया है। तीनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0702/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(ए) में मामला दर्ज कर जाँच मे जुट गई है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT