सिंगरौली। जिले में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सिंगरौली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में एसडीओपी अमित कुमार ने मोरवा स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर सिंगरौली पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीओपी सिंगरौली अमित कुमार ने मोरवा स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में किए गए निरीक्षण के दौरान एसडीओपी ने घाट तक पहुंचने वाले मार्गों, श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहन पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अनुभाग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, प्रवेश एवं निकास मार्गों को सुरक्षित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक इंतजाम करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मोरवा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें