मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना(Ladli Behna Yojana) की 42वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। प्रत्येक पात्र हितग्राही के खाते में 1,500 रुपये भेजे गए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का हस्तांतरण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए।
Also Read
महिलाओं को हर महीने मिल रही है ₹1,500 की सहायता
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख महिला कल्याण योजनाओं में शामिल है। इसकी शुरुआत वर्ष 2023 में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने और परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।
Ladli Behna Yojana के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दी जा रही है।
किन महिलाओं को मिलता है Ladli Behna Yojana का लाभ?
योजना के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रमुख पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं
- महिला मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
- महिला विवाहित होनी चाहिए। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।
- निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- निर्धारित सरकारी सेवा और पेंशन संबंधी अपात्रता की शर्तें लागू होती हैं।
पात्रता का अंतिम निर्धारण योजना के लागू आधिकारिक नियमों के अनुसार किया जाता है।
Ladli Behna Yojana आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना के आधिकारिक पोर्टल पर निम्नलिखित दस्तावेजों और तैयारियों का उल्लेख है
- समग्र परिवार आईडी या सदस्य आईडी।
- आधार कार्ड।
- समग्र पोर्टल पर आधार e-KYC।
- महिला का स्वयं का बैंक खाता।
- बैंक खाते में आधार लिंक और DBT सक्रिय होना।
लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana)का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
लाभार्थी महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन और भुगतान से संबंधित जानकारी देख सकती हैं।
पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर जाएं।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक OTP सत्यापन पूरा करें।
- उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन और भुगतान की स्थिति देखें।
आधिकारिक वेबसाइट: https://cmladlibahna.mp.gov.in/
Ladli Behna Yojana के लिए नए आवेदन कब शुरू होंगे?
Ladli Behna Yojana में नए पंजीकरण को लेकर अभी आधिकारिकजानकरीउपलब्ध नहीं है। इसलिए नए आवेदन शुरू होने की जानकारी के लिए मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल को चेक करते रहें ।
मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल लिंक
योजना की आधिकारिक वेबसाइट : https://cmladlibahna.mp.gov.in/
योजना की जानकारी : https://cmladlibahna.mp.gov.in/AboutUs.aspx
आवेदन एवं भुगतान की स्थिति : https://cmladlibahna.mp.gov.in/
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) : https://cmladlibahna.mp.gov.in/FAQ.aspx



