Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सरई पुलिस का सख्त एक्शन: रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Om Prakash Shah

Author | Updated: 30 Nov 2025, 02:19 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के थाना सरई पुलिस ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सरई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत ले जा रहे बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर एवं रेत लदी ट्रॉली को रात में दबिश देकर पकड़ा।

अवैध रेत खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से थाना सरई पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस के अनुसार 29/11/2025 की दरम्यानी रात थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर टीम को तत्काल रवाना किया गया। ग्राम हट्टा पुलिया के पास पुलिस ने बिना नंबर का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर रोककर जांच की, जिसमें रेत से भरी ट्रॉली पाई गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व रेत को जब्त करते हुए अपराध क्रमांक 797/2025 दर्ज कर धारा 303(2), 317(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। जब्त सामग्री की कीमत लगभग ₹5,03,000 आँकी गई है। पुलिस ने बताया कि वाहन को थाना परिसर में सुरक्षा के तहत खड़ा कराया गया है तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध भी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त जब्त वाहन को राजसात कराने हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय को प्रेषित किया जा रहा है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886