Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, नेताओं ने कबड्डी खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Sep 2025, 10:42 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। एनटीपीसी विन्ध्यनगर स्थित अम्बेडकर स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्र मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधा सिंह ने की।

रविवार को अम्बेडकर स्टेडियम का नज़ारा बिल्कुल फिल्मी था। मंच से भाषण खत्म हुए और नेता जी कबड्डी के मैदान में कूद पड़े। सांसद, विधायक, कलेक्टर सबने एक-दूसरे को ललकारा और दर्शक तालियां बजाते रह गए। राज्यमंत्री राधा सिंह तो खुद मैच की रेफरी बन गईं।

सांसद डॉ. मिश्र ने कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है। 25 दिसम्बर तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनका उद्देश्य गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि महोत्सव में आधुनिक और पारंपरिक दोनों खेलों को शामिल किया गया है। कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगासन, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल के साथ सुरीली कुर्सी, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, खो-खो और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों में उत्साह जगाएंगी। पहले दिन आर्चरी, क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल की रोमांचक प्रतियोगिताएं हुईं। खास बात यह रही कि अपनी पुरानी यादें ताजा करने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सांसद, विधायक और कलेक्टर ने भी कबड्डी का खेल खेला, जबकि निर्णायक की भूमिका खुद राज्यमंत्री राधा सिंह ने निभाई।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886