Urjanchal Tiger
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

हर्दी के लापता बुजुर्ग का शव नहर में मिला, जाँच मे जुटी पुलिस

Om Prakash Shah

Author | Updated: 23 Nov 2025, 12:44 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के हर्दी गांव में चार दिनों से लापता चल रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग भुवनेश्वर प्रसाद पांडेय का शव शनिवार शाम काचन डैम कैनाल में मिला। बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे वे घर से बिना मोबाइल लिए निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका था। परिजनों ने तलाश के प्रयासों के बाद कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी तथा सोशल मीडिया पर सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कैनाल किनारे एक स्थानीय व्यक्ति को बुजुर्ग के जूते और टोपी दिखाई दिए, जिसके आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की और कुछ समय बाद कैनाल में औंधे मुंह तैरता हुआ शव बरामद किया। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चिकित्सा परीक्षण के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी टीआई अशोक सिंह परिहार ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार थे और उनका उपचार भोपाल में चल रहा था।

Advertisement