Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

“सासन पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 48 घंटे में चोरी गई पल्सर बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार”

Om Prakash Shah

Author | Updated: 20 Nov 2025, 01:22 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के सासन चौकी प्रभारी एंव उनकी टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस उपलब्धि से क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

सासन चौकी प्रभारी एंव उनकी टीम ने एक बार फिर साबित किया है कि तेज़ी, तकनीक और टीमवर्क जब एक साथ हों, तो अपराधियों के लिए बच निकलना नामुमकिन है। चोरी हुई पल्सर बाइक को मात्र 48 घंटे में बरामद करते हुए पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर चौकी के भरोसे को और मजबूत किया है। दरअसल पुलिस ने फरियादी रोहित कुमार बैस की पल्सर बाइक घर से चोरी होने पर तत्परता से मामला दर्ज कर जाँच मे जुट गई थी। चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार निगरानी, त्वरित सूचना तंत्र और सटीक दबिश के आधार पर चोरी गई पल्सर MP66 ZB 2961 (मूल्य 1,05,000 रुपये) को बरामद कर लिया।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886