Urjanchal Tiger
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कोतवाली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, बेखौफ चोरों ने छत तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 06 Nov 2025, 10:35 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र के गनियारी प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी के पास स्थित एक किराना दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की छत में लगी सीमेंट शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे करीब 75 हजार रुपये नकद सहित हजारों रुपये का सामान पार कर दिया।

कोतवाली  क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे छत तोड़कर दुकान में चोरी करने से भी नहीं डर रहे हैं। पुलिस की रात्रि गश्त और गश्ती दल की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। ऐसा हीं एक मामला गनियारी प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी के पास का आया है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान में सेंधमारी करते हुए करीब 75 हजार रुपये नकद व हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान की छत में लगी सीमेंट शीट तोड़कर अंदर घुसने का रास्ता बनाया और वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दुकान संचालक मुकेश शाह (24), निवासी देवरा दुकान खोलने पहुँचे, तो उन्होंने छत टूटी और सामान बिखरा पाया। सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश युवक चोरी करते हुए नजर आ रहा है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

Advertisement