Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

हनुमान मंदिर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 24 Mar 2026, 09:40 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर थाना पुलिस ने हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया चांदी का सामान और नकदी भी बरामद कर ली है।

जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया चांदी का सामान और नकदी भी बरामद की गई है। विंध्यनगर थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को मंदिर के पुजारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात में मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का गदा, मुकुट और दान पेटी से नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर संजय शाह, संजय वर्मा और संदीप वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी का गदा, मुकुट, दान पेटी से चोरी हुए रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व औजार जब्त किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement
Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh