Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली मे संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे फैली सनसनी।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Mar 2026, 04:49 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत माझीगंवा गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुट गई है।

जिले के बरगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत माझीगंवा गांव में सोमवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलने के बाद बरगंवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए बरगंवा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि माझीगंवा क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886