Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 04 नाबालिक रीवा से सुरक्षित बरामद

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Oct 2025, 08:04 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। मोरवा पुलिस ने संवेदनशीलता और फुर्ती का परिचय देते हुए रविवार देर शाम घर से घूमने निकले चार नाबालिक बच्चों को मात्र 12 घंटे के भीतर रीवा जिले के अमिहया से सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगवां थाना क्षेत्र के भलूगढ़ निवासी दंपति मोरवा में रहकर अपने बच्चों की पढ़ाई करा रहे थे। रविवार शाम बच्चों ने घर का ताला खोल बाहर निकलने से पहले परिजनों के नाम एक पत्र छोड़ा, जिसमें लिखा था कि वे घूमने जा रहे हैं और दो महीने में लौट आएंगे। देर रात तक बच्चों के नहीं लौटने पर परिजनों ने मोरवा थाने में सूचना दी। मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने तत्काल सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं एसडीओपी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित कर बच्चों की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को पता चला कि बच्चे रीवा पहुंचे हैं। इसके बाद रीवा पुलिस की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। देर शाम सभी बच्चों को सिंगरौली लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886