Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अव्यवस्थाओं का अंबार, रहवासी कलेक्टर और आयुक्त से करेंगे शिकायत

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Oct 2025, 10:38 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 30 स्थित हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक में रहवासियों ने कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं को लेकर गहरी नाराजगी जताई। रहवासियों का कहना है कि मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत कॉलोनी को सर्वसुविधायुक्त बनाने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है।

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 30 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी को लेकर रहवासी अब आवाज़ उठाने के मूड में हैं। शनिवार को वेलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक में रहवासियों ने साफ कर दिया कि अब वे केवल वादों से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि सीधे कलेक्टर और नगर आयुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं रखेंगे। सरकार की योजना के तहत ‘सर्व सुविधायुक्त’ कहकर जो कॉलोनी बसाई गई थी, वहां आज भी न नालियां ढकी हैं, न सीवर लाइन दुरुस्त है। हाई मास्क लाइटें लगना तो दूर, रात में अंधेरा पसरा रहता है। पार्कों की हालत जर्जर है, और CCTV कैमरे जैसे ज़रूरी सुरक्षा उपकरण अब तक नहीं लगाए गए हैं। बैठक में इस बात पर खास चर्चा हुई कि दनवा बाबा मंदिर से वन चौराहे तक जाने वाला रास्ता अब भी बंद है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। वहीं, कॉलोनी में पुलिस की नियमित गश्त की भी कमी है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886