Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बरगवां पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई शराब तस्करी की कोशिश,लाखों की अवैध शराब जब्त”

Om Prakash Shah

Author | Updated: 12 Oct 2025, 01:44 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। अपराध और अवैध कारोबार पर सटीक प्रहार करते हुए बरगवां पुलिस ने फिर एक बार साबित कर दिया कि जिले में कानून के आगे कोई नहीं बच सकता। रात्रि गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर शराब तस्करों की एक बड़ी खेप जब्त कर ली।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद समीर के नेतृत्व में टीम ने बेटहाडाड पुल के पास कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG12R0166 को रोका। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, लेकिन वाहन की तलाशी में पुलिस की नजरें नहीं चूकीं — अंदर से 15 पेटी देशी प्लेन शराब, 5 पेटी अंग्रेजी गोवा व्हिस्की और 3 पेटी पावर केन बियर बरामद हुई। कुल 216 लीटर शराब, कीमत करीब ₹98,000, और ₹10 लाख मूल्य की स्कार्पियो को पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में अपराध क्र. 549/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।

उक्त पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मोहम्मद समीर, सउनि विशेषर प्रसाद साकेत, प्रआर फूल सिंह, सुरेन्द्र भुजवा और आर. औरीश गुर्जर की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886