Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

गोंडवाना की शौर्यगाथा फिर होगी जीवंत, आज बगैया में होगा महाराजा व कुंवर की प्रतिमाओं का अनावरण

Om Prakash Shah

Author | Updated: 12 Oct 2025, 09:40 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। गोंडवाना साम्राज्य के अमर बलिदानी महाराजा शंकर शाह और उनके वीर पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह मरावी की प्रतिमाओं का अनावरण आज रविवार को किया जाएगा। यह समारोह ग्राम बगैया के अस्पताल तिराहा पर प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

गोंडवाना साम्राज्य के शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की प्रतीक धरा आज फिर इतिहास रचेगी। महाराजा शंकर शाह और उनके वीर पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह मरावी की प्रतिमाओं का अनावरण आज रविवार को ग्राम बगैया अस्पताल तिराहा में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे से होगा।

 उक्त गरिमामय समारोह में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह आयाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि जिलाध्यक्ष दल प्रताप सिंह पैगाम और संत कुमार सिंह मार्को, जिला अध्यक्ष सिंगरौली ट्राइबल अधिकारी कर्मचारी संघ, विशिष्ट अतिथि रहेंगे। ग्रामवासियों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार, यह अनावरण न केवल प्रतिमाओं का उद्घाटन है, बल्कि गोंडवाना के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, साहस और अस्मिता को नमन करने का अवसर भी है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886