Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में आधा दर्जन मवेशियों की संदिग्ध मौत, जहर देने की आशंका

Om Prakash Shah

Author | Updated: 04 Oct 2025, 02:42 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल में पांच गाय और एक बछड़ा मृत अवस्था में पाए गए। बताया जा रहा है कि सभी मवेशी सुबह जंगल में चरने गए थे, लेकिन कुछ देर बाद मृत मिले।

सरई थाना क्षेत्र के एक जंगल में शनिवार की सुबह का दृश्य लोगों के दिल दहला गया। जहां आधा दर्जन मवेशी—पांच गाय और एक बछड़ा—मृत अवस्था में पड़े मिले। कुछ देर पहले तक चर रहे ये मूक जीव अचानक कैसे दम तोड़ गए, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। सूचना मिलते ही सरई पुलिस एवं पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनामिका विश्वकर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का प्रतीत होता है। मृत मवेशियों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

सरई थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में आधा दर्जन मवेशियों की मौत हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मवेशियों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। सभी मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886