Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में लोकायुक्त का शिकंजा:डॉक्टर को 30 हजार की घूस लेते पकड़ा।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 03 Oct 2025, 07:16 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर और सुपरवाइजर की करतूत ने स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल कर दी। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण सर्पदंश लिखने के नाम पर एक लाख रुपए की मांग करने वाले चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह और सुपरवाइजर राजकुमार वैश्य को लोकायुक्त रीवा की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बगैया गांव की महिला फूलमती सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति जयपाल सिंह की जून में सांप के काटने से मौत हुई थी, लेकिन पीएम रिपोर्ट में इसे दर्ज करने के एवज में घूस मांगी गई। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया और डॉक्टर को 30 हजार रुपए की पहली किश्त लेते ही पकड़ लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से न केवल स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी मच गई बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886