Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में सफाई मित्रों को मिला सम्मान, पहनाई गई माला, मिला प्रशस्ति पत्र

Om Prakash Shah

Author | Updated: 03 Oct 2025, 01:52 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। नगर निगम सभागार में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के समापन अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक श्री राम निवास शाह ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए घोषणा की कि प्रत्येक सफाई मित्र को ₹1100 का पुरस्कार उनकी विधायक निधि से दिया जाएगा।

समारोह की शुरुआत जनप्रतिनिधियों और सफाई मित्रों द्वारा सामूहिक श्रमदान से हुई, जिसमें नगर निगम परिसर की सफाई की गई। इसके पश्चात निगम सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

अपने उद्बोधन में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की अहम भूमिका है। उन्हीं के योगदान से सिंगरौली नगर निगम आज देश की स्वच्छता रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। उन्होंने सभी सफाई मित्रों और निगम कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और आशा जताई कि आने वाली रैंकिंग में सिंगरौली प्रथम स्थान पर आएगा।

विधायक श्री रामनिवास शाह ने सफाई मित्रों को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक सफाई कर्मी को अपनी विधायक निधि से ₹1100 प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता में योगदान देने वाले इन कर्मवीरों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह के अंत में सभी सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरा माहौल तालियों की गूंज और आभार की भावना से सराबोर रहा।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886