Urjanchal Tiger
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 12 Jan 2026, 01:51 PM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली।जिले मे रीवा लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरई तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू लखपति वैस को लगभग 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बाबू पर जमीन नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक रामनारायण शाह ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन नामांतरण के बदले बाबू लखपति वैस द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते समय आरोपी बाबू को मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT