Urjanchal Tiger
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा तैयारियों की समीक्षा

Om Prakash Shah

Author | Updated: 08 Jan 2026, 10:30 AM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने पिछले दो वर्षों के परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से अधिक तथा 12वीं का परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी विद्यालयों में विशेष कक्षाओं का आयोजन कर सैंपल पेपर हल कराने, वन-लाइनर प्रश्न पुस्तिकाओं के गहन अध्ययन और नियमित अभ्यास पर जोर दिया जाए।

आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने साफ शब्दों में कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गुणवत्ता की कसौटी होगी। पिछले वर्षों के परिणामों का विश्लेषण करते हुए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि कक्षा 10वीं का परिणाम 85 प्रतिशत से अधिक और कक्षा 12वीं का परिणाम 90 प्रतिशत से ऊपर लाने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि अब कक्षा के साथ-साथ अभ्यास पर भी विशेष ध्यान देना होगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में विशेष कक्षाएं संचालित की जाएं, जहां विद्यार्थियों को सैंपल पेपर हल कराए जाएं, वन-लाइनर प्रश्नों पर फोकस किया जाए और परीक्षा के अनुरूप गहन तैयारी कराई जाए। 16 जनवरी तक प्री-बोर्ड के परिणाम जारी कर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करने और उनके लिए अलग से अभ्यास योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों और प्राचार्यों की बैठक कर जिम्मेदारी तय की जाए, जबकि प्री-बोर्ड के बाद जिला मुख्यालय में विद्यालयवार प्रगति की समीक्षा की जाएगी। पिछले वर्ष जिन विद्यालयों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, उन पर इस बार विशेष नजर रहेगी। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की टीम बनाकर विद्यालयों में चल रही विशेष कक्षाओं का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए, ताकि तैयारी सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर भी दिखाई दे।

Advertisement

ADVERTISEMENT