Urjanchal Tiger
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एमजीआर क्षेत्र में सुरक्षा मेगा पेप टॉक से बढ़ी कर्मचारियों की सतर्कता

Om Prakash Shah

Author | Updated: 08 Jan 2026, 09:28 AM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा एनटीपीसी रोड सेफ्टी माह के अंतर्गत एमजीआर क्षेत्र में सुरक्षा मेगा पेप टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में सड़क एवं कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

एनटीपीसी विंध्याचल में रोड सेफ्टी माह के अवसर पर एमजीआर क्षेत्र कुछ अलग ही रंग में नजर आया, जब यहां मेगा पेप टॉक के माध्यम से सुरक्षा को नियम नहीं बल्कि जीवन का संस्कार बनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख श्री संजीब कुमार साहा ने कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा कि सुरक्षा की शुरुआत कार्यस्थल से नहीं, बल्कि घर के दरवाजे से होती है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।उक्त संवादात्मक कार्यक्रम में अधिकारी केवल मंच तक सीमित नहीं रहे, बल्कि कर्मचारियों के अनुभव, विचार और रोजमर्रा की सावधानियों को भी साझा किया गया। श्री ए. जे. राजकुमार ने कहा कि जब हम अपने काम को सम्मान देते हैं, तब दुर्घटनाओं की संभावना स्वतः कम हो जाती है। वहीं श्री एस. के. सिन्हा ने जल्दबाजी को सबसे बड़ा खतरा बताते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट को जीवन रक्षक कवच बताया। 

कार्यक्रम की खास बात रही नुक्कड़ नाटक, जिसने हास्य और भावनाओं के माध्यम से सड़क व कार्यस्थल सुरक्षा का गहरा संदेश दिया। श्री एम. एस. श्रीनिवासन ने एनटीपीसी विंध्याचल की मजबूत सुरक्षा संस्कृति की सराहना करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए अनुकरणीय बताया। समापन पर सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने वाले 20 से अधिक कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिससे यह संदेश और मजबूत हुआ कि एनटीपीसी विंध्याचल में उत्पादन से पहले सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है।

Advertisement

ADVERTISEMENT