Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

काचन नदी हादसा: पांच दिन बाद तैरता मिला युवक का शव

Om Prakash Shah

Author | Updated: 05 Jan 2026, 10:28 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

[ez-toc]कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत काचन नदी में डूबे युवक का शव आज पांचवें दिन पानी में तैरता हुआ बरामद किया गया। शव मिलने के साथ ही परिजनों का इंतजार खत्म हुआ, लेकिन प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी साफ नजर आई।

मिली जानकारी के अनुसार, हिर्रवाह निवासी रामजतन साकेत (45) गुरुवार शाम करीब 5 बजे काचन नदी में गिर गया था। इस घटना को नदी किनारे खड़ी एक छोटी बच्ची ने देखा था, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चलाती रहीं, लेकिन कई दिनों तक कोई सफलता नहीं मिली। आज सुबह नदी की सतह पर तैरता शव दिखा तो मानो पांच दिन का इंतजार, आक्रोश और बेबसी एक साथ खत्म हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच मे जुट गई है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886