Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मोरवा पुलिस की सजगता से जयंत खदान में डीजल चोरी का प्रयास विफल, चार आरोपी गिरफ्तार।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 01 Oct 2025, 11:42 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय मोरवा पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सतर्कता का परिचय देते हुए जयंत खदान में डीजल चोरी की बड़ी वारदात को विफल कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक यू.पी. सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चार आरोपियों को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक यू.पी. सिंह को बीती रात गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात लोग जयंत खदान क्षेत्र में खड़े डंपरों से डीजल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए खदान की ओर कूच किया। डंपर पार्किंग के पास जब पुलिस पहुंची, तो कुछ लोग हाथ में जरीकेन और पाइप लेकर भागने लगे। लेकिन भागना आसान नहीं था- चार चोर वहीं धर लिए गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का डीजल और पाइप बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मोरवा पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम लोगों के लिए सुरक्षा का पैगाम भी है। मोरवा पुलिस की उक्त कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का भरोसा बढ़ा है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम-

  • लाला रावत (31 वर्ष), निवासी अमरपुर, थाना बहरी, जिला सीधी।
  • राजकुमार गुप्ता (24 वर्ष), निवासी निगाही मोड़, थाना नवानगर। 
  • तेजमन बसोर (31 वर्ष), निवासी नंदगांव, थाना नवानगर।
  • अविनाश कुमार बसोर (21 वर्ष), निवासी नंदगांव, थाना नवानगर।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886