Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, चार श्रमिकों की मौत और तीन घायल

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Dec 2025, 11:19 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी तहसील के ग्राम झरकटा में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपने गांव लौट रहे श्रमिकों से भरी पिकअप वाहन तेज रफ्तार में नियंत्रण खोकर पलट गई।

जिले के चितरंगी तहसील के ग्राम झरकटा में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार श्रमिकों की घटनास्थल पर मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी श्रमिक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपने गांव लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, श्रमिकों से भरी पिकअप वाहन रात लगभग 11 बजे झरकटा के पास तेज गति से पहाड़ी रास्ते पर नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजकर जांच मे जुट गई है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886