Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली के मोरवा टी आई यूपी सिंह सहित 8 पुलिस जवान बने प्रदेश का गौरव, उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला डीजीपी सम्मान

Om Prakash Shah

Author | Updated: 12 Dec 2025, 02:12 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय द्वारा 11 दिसंबर को जारी सूची में सिंगरौली जिले के आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट विवेचना कार्य के लिए डीजीपी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। डीजीपी कैलाश मकवाना की ओर से जारी इस सूची में प्रदेशभर के कुल 100 पुलिसकर्मियों को स्थान मिला है।

सिंगरौली पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ईमानदारी व धैर्य के साथ की गई जांच भी बड़ी उपलब्धियां दिला सकती है। मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने 11 दिसंबर को ऐसी ही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदेशभर के 100 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए, जिनमें सिंगरौली के 8 ‘साइलेंट वॉरियर्स’ भी शामिल हैं। जिन अधिकारियों ने अपनी विवेचना क्षमता से जिले का नाम चमकाया— निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह कार्यवाहक,निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा कार्यवाहक, निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक संदीप नामदेव,उप निरीक्षक अमन वर्मा,उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार कार्यवाहक,उप निरीक्षक रामजी त्रिपाठी,प्रधान आरक्षक जितेंद्र सेंगर एसपी मनीष खत्री ने इन सभी को बधाई देते हुए कहा कि सिंगरौली पुलिस का यह सम्मान न सिर्फ मनोबल बढ़ाता है बल्कि जिले में निर्भीक और प्रभावी पुलिसिंग की पहचान भी मजबूत करता है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886