Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ

Om Prakash Shah

Author | Updated: 25 Sep 2025, 06:26 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के मढौली स्थित गणेश मंदिर के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मोरवा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मढौली निवासी नंदलाल गोड (35 वर्ष), पिता नेतराम गोड के रूप में हुई। नंदलाल की मौत देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। हादसे में उनके पैर बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिसके चलते अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि नंदलाल कांटा मोड़ से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में अचेत होकर गिरने के बाद किसी वाहन की चपेट में आ गए।

जांच के दौरान जब मोरवा निरीक्षक यू. पी. सिंह को पता चला कि मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और अब उनके तीन मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं, तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए न केवल परिजनों को ढांढस बंधाया बल्कि तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मोरवा टी आई यूपी सिंह की इस पहल से परिजनों को संकट की घड़ी में सहारा मिला। स्थानीय लोगों ने भी मोरवा पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886