सिंगरौली सरई थाना अंतर्गत ग्राम हट्टा के महुआरी नर्सरी के किनारे खेत में गुरूवार की सुबह इसी गांव के एक युवक की संदिग्ध हालत में शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर टीआई नेहरू सिंह खण्डाते एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
Also Read
मिली जानकारी के अनुसार सरई टीआई नेहरू सिंह खण्डाते को सूचना मिली की हट्टा गांव निवासी रमेश पिता बबोल पनिका का शव नर्सरी किनारे खेत में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। टीआई ने इसकी जानकारी एसपी मो.यूसुफ कुरैशी एवं एएसपी शिव कुमार वर्मा तथा एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे को अवगत कराते हुए हमराही के साथ घटना स्थल पहुंच मुआयना किया इस दौरान एफएसएल टीम भी पहुंच गयी। इस दौरान पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल किया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
इस घटना की पुष्टि सरई टीआई ने की है।
जहां युवक के मुह से ब्लड के निशान दिखे। पुलिस प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताते हुए जांच पड़ताल में जुट गयी है। पुलिस को जानकारी मिली की युवक बुधवार की रात करीब 9 बजे के बाद अपने घर से निकला था संभवत: आधी रात के समय किसी व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है
मृतक का नाम व पता
रमेश पनिका पिता बबोल पनिका उम्र लगभग 28 वर्ष हट्टा निवासी





