Urjanchal Tiger
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली के नए कलेक्टर होंगे अंकित अस्थाना, गौरव बैनल की मंत्रालय में वापसी

मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों के बड़े फेरबदल के तहत अंकित अस्थाना को सिंगरौली का नया कलेक्टर बनाया गया है। गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 14 Oct 2026, 07:08 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सिंगरौली जिले के कलेक्टर गौरव बैनल का तबादला कर दिया है। उनकी जगह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अंकित अस्थाना को सिंगरौली का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 13 अक्टूबर को जारी आदेश में अधिकारियों की पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किए गए हैं।

मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों के बड़े फेरबदल के तहत अंकित अस्थाना को सिंगरौली का नया कलेक्टर बनाया गया है। गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव थे अंकित अस्थाना

अंकित अस्थाना वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थे। इसके साथ ही वे कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल के संचालक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। अब शासन ने उन्हें सिंगरौली जिले की प्रशासनिक कमान सौंपी है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886