Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली के 23 युवा, ‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ में लॉटरी से हुआ चयन

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 06 Oct 2026, 05:16 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी ‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ वर्ष 2026-27 के तहत सिंगरौली जिले में युवक-युवतियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद 5 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया गया।

लॉटरी के जरिए कुल 23 युवक-युवतियों का चयन किया गया है। इनमें 9 बालिकाएं और 14 बालक शामिल हैं।

देश की सीमाओं और सैनिकों के जीवन से रूबरू होंगे युवा

‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं, भारतीय सैनिकों के जीवन और सैन्य गतिविधियों से परिचित कराना है।

योजना के तहत चयनित युवाओं को देश की सीमाओं और सैनिकों के जीवन को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का उद्देश्य है।

बालिका वर्ग में इनका हुआ चयन

लॉटरी के माध्यम से बालिका वर्ग में निम्न युवक-युवतियों का चयन किया गया

  1. प्रगति पाण्डेय
  2. आरती विश्वकर्मा
  3. वर्षा सिंह
  4. सरस्वती वर्मा
  5. कोमल
  6. किरण कुमारी गुर्जर
  7. प्रिती उपाध्याय
  8. संजना अग्रहरि
  9. सुषमा

बालक वर्ग में इन युवाओं का चयन

बालक वर्ग में निम्न युवाओं का चयन किया गया

Advertisement

  1. अभिषेक पाठक
  2. अंकित साहू
  3. रवि कुमार गुप्ता
  4. दीपेन्द्र कुमार मिश्रा
  5. मोहम्मद तस्लीम अंसारी
  6. निलेश कुमार जायसवाल
  7. राहुल कुमार गुप्ता
  8. अभय सिंह परिहार
  9. शुभम पाण्डेय
  10. आदर्श कुमार पनिका
  11. शिवम सिंह
  12. मनीष कुमार बैस
  13. विवेक पड़वार
  14. राम प्रताप सिंह

SP षियाज ने चयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं

पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने लॉटरी के माध्यम से चयनित सभी युवक-युवतियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ युवाओं को देश की सीमाओं, भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा की भावना को करीब से समझने का अनूठा अवसर देती है।

उन्होंने कहा कि ऐसी अनुभव यात्राएं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने चयनित युवाओं से यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभवों को अपने साथियों और अन्य युवाओं के साथ साझा करने तथा राष्ट्रहित और समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

चयन प्रक्रिया के दौरान अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. उमाकांत सिंह, कन्या महाविद्यालय बैढ़न, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, अमित कुमार झा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, पंकज शर्मा, एनसीसी ऑफिसर उत्कृष्ट विद्यालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बैढ़न ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्या है ‘माँ तुझे प्रणाम योजना’?

‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना है। इसका उद्देश्य युवाओं को देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और सैन्य गतिविधियों से परिचित कराते हुए उनमें राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886