Urjanchal Tiger
रविवार, 8 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली को मिलने जा रही 503 करोड़ की बड़ी सौगात

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 03 Jul 2025, 10:02 PM IST | 1 min read
सिंगरौली को मिलने जा रही 503 करोड़ की बड़ी सौगात
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 4 जुलाई को सिंगरौली में आगमन हो रहा है। जो सरई के हायर सेकण्डरी स्कूल परिसर में आयोजित जनजातीय और महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और सिंगरौली जिले को 503 करोड़ 9 लाख 19 हजार रुपए के 54 निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। वहीं 104 करोड़ 67 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 20 निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा भी 398 करोड़ 41 लाख 93 हजार रुपए की लागत के 34 निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

लोक सेवा केन्द्र माड़ा और सरई का लोकार्पण

इस संबंध में कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री संदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल चकरिया के नवनिर्मित भवन, विद्युत सब स्टेशन हरफरी, संदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल भवन हिरवाह का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 8 सड़कों में डामरीकरण का कार्य, कालेज भवन बरगवां, लोक सेवा केन्द्र माड़ा और सरई तथा आयुष विंग के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

CM करेंगे 11 सड़कों का शिलान्यास

उन्होंने यह भी बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री 34 निर्माण कार्यों और 11 सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इनका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया जा रहा है। वहीं मेडिकल कालेज में 400 बिस्तर के अस्पताल भवन, एकल नलजल योजनाओं, नगर निगम सिंगरौली में सड़क निर्माण, नाली निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT