Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली: हिंडालको के धुएं से ओड़गड़ी में फसलें पूरी तरह बर्बाद, सरपंच ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर की मुआवज़े की माँग

सिंगरौली के जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़गड़ी में औद्योगिक प्रदूषण से फसलों को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है। सरपंच शिवशंकर बैस ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर महान हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बरगवां के खिलाफ जांच और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 29 Sep 2026, 04:56 PM IST | 1 min read
सिंगरौली: हिंडालको के धुएं से ओड़गड़ी में फसलें पूरी तरह बर्बाद, सरपंच ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर की मुआवज़े की माँग
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़गड़ी में औद्योगिक प्रदूषण से किसानों की फसलें खराब होने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के सरपंच शिवशंकर बैस ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर महान हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बरगवां के खिलाफ जांच कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

सरपंच द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि महान हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एल्युमिनियम स्मेल्टर एवं ऐश हैंडलिंग प्लांट की चिमनियों से निकले धुएं और औद्योगिक उत्सर्जन के कारण ग्राम ओड़गड़ी में किसानों की खड़ी फसलें झुलसकर नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

आवेदन में कहा गया है कि चिमनियों से उत्सर्जन और फसलों के नुकसान के बीच संबंध की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके लिए प्रभावित क्षेत्र की मिट्टी, पानी, हवा और फसलों के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से परीक्षण कराने की मांग की गई है। साथ ही फ्लोराइड, सल्फर डाइऑक्साइड (SO2), PM10, PM2.5 सहित अन्य संभावित प्रदूषक तत्वों की जांच कराने की बात कही गई है।

सरपंच ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कराकर फसलों के नुकसान का आकलन करने, प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने और जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में प्रदूषण के कारणों और फसलों को हुए नुकसान की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement