सिंगरौली (मध्य प्रदेश), 2 अक्टूबर 2026 ।। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सिंगरौली में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 12 से 21 तक विशेष रूप से आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम जोन कार्यालय शंकर मार्केट, जयंत क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष Devesh Pandey ने स्वयं सफाई कार्य में हिस्सा लेते हुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
Also Read

उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ भारत की नींव है और गली-मोहल्लों से लेकर पूरे नगर को साफ-सुथरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वच्छ देश के निर्माण में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान देने वाले सफाई निरीक्षकों, सफाई दरोगाओं और सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। साथ ही पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया।




