Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बकरी से फसल चराने पर हुआ विवाद, बरगवां पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 16 Oct 2026, 06:05 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

बरगवां, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में फसल चराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने के मामले सामने आया है।मामले में  बरगवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 18 अगस्त 2026 को ग्राम कचवारी में हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी 16 अक्टूबर 2026 को की गई।

बकरी से फसल चराने को लेकर हुआ था विवाद

बरगवां पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को ग्राम कचवारी में बकरी से फसल चराने की बात को लेकर शिकायतकर्ता रामजी बैगा और आरोपी जगदीश प्रसाद कोल के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट हुई, जिसमें रामजी बैगा को चोटें आई थीं।

घायल की चोट को डॉक्टर द्वारा गंभीर और जानलेवा बताए जाने के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) बढ़ाई गई।

आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे!

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देश पर मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। एसडीओपी सिंगरौली अमित कुमार तथा बरगवां थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना की जांच की।

पुलिस ने 16 अक्टूबर 2026 को आरोपी जगदीश प्रसाद कोल, उम्र 39 वर्ष, निवासी कचवारी, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त लाठी जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि राजलाल भौंरे, प्रधान आरक्षक मनोज गौतम, आरक्षक आलोक चतुर्वेदी और आरक्षक नीरज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886