Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली : श्रम विभाग की छापेमारी, ढाबे से बाल श्रमिक रेस्क्यू, मालिक पर कार्रवाई

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 06 Dec 2025, 11:23 PM IST | 1 min read
singrauli bal shram action inspection
Share:
Advertisement

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार और जिला श्रम अधिकारी सिंगरौली के मार्गदर्शन में श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बरगवा स्थित राहुल ढाबा पर आज औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिले में बाल श्रम रोकथाम अभियान के तहत की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने एक नाबालिग बाल श्रमिक को काम करते हुए पकड़ा। यह बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन माना गया। मौके पर श्रम विभाग की टीम ने तुरंत बालक को रेस्क्यू किया और उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया।

इसके बाद ढाबा संचालक/नियोजक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही संस्थित की गई। श्रम विभाग ने कहा कि जिले में बाल श्रम को लेकर सख्त अभियान चल रहा है और किसी भी संस्था या दुकानदार को कानून के उल्लंघन पर बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसे स्थलों पर लगातार जांच जारी रहेगी ताकि जिले को बाल श्रम मुक्त बनाया जा सके।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886