Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली : 7 दिनों में 1445 वाहनों पर कार्यवाही, कुल 8,04,500 रुपये का जुर्माना

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 14 Sep 2025, 08:28 PM IST | 1 min read
सिंगरौली : 7 दिनों में 1445 वाहनों पर कार्यवाही, कुल 8,04,500 रुपये का जुर्माना
Share:
Advertisement

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस 15 दिवसीय विशेष अभियान चला रही है। यह अभियान 08 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक चलाया जाएगा।

सिंगरौली पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे 15 दिवसीय अभियान में 7 दिनों में 1445 वाहनों पर जुर्माना लगाया। कुल 8,04,500 रुपये का दंड लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पूरे जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के पहले 7 दिनों में कुल 1445 वाहनों पर कार्रवाई हुई। इसके तहत कुल 8,04,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दौरान प्रमुख कार्रवाई:

  1. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन: 610 वाहन – 1,83,000 रु.
  2. बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन: 512 वाहन – 2,56,000 रु.
  3. शराब पीकर वाहन चलाना: 10 वाहन – 1,10,000 रु.
  4. गलत साइड से वाहन चलाना: 124 वाहन – 62,000 रु.
  5. ओवरलोडिंग यात्री/माल वाहन: 82 वाहन – 1,05,000 रु.
  6. बिना लाइसेंस वाहन चलाना: 5 वाहन – 11,000 रु.
  7. बिना परमिट वाहन चलाना: 1 वाहन – 10,000 रु.
  8. मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना: 5 वाहन – 5,000 रु.
  9. तेज गति से वाहन चलाना: 5 वाहन – 5,000 रु.
  10. बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाहन चलाना: 8 वाहन – 16,000 रु.
  11. अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन: 83 वाहन – 41,000 रु.

सभी कार्रवाई थानों और चौकियों के क्षेत्र में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए की गई।

शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

अभियान के दौरान सिंगरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा से जुड़ी राहबीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना, और कैश लेस योजना का प्रचार भी किया। फ्लेक्स और बैनर चौराहों, पेट्रोल पंपों, पार्कों और सरकारी कार्यालयों में लगाए गए। इसका उद्देश्य आम जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।

सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।

Advertisement

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886