Urjanchal Tiger
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली से लापता नाबालिग अनपरा में मिली, आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 14 Oct 2026, 10:49 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। बरगवां पुलिस ने अपहृत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है।

जिले के बरगवां पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है। मामले में आरोपी विनयलाल साकेत (20), निवासी धुर्वाह, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बालिका के लापता होने की शिकायत पर थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 703/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने अनपरा के ग्राम धुर्वाह से बालिका को दस्तयाब किया। जांच के दौरान प्रकरण में बीएनएस की धारा 64(2)(m), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 भी जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886