सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल करते हुए दो निरीक्षकों को थानों की कमान सौंपी है। पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र पाठक को नवानगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आराधना सिंह को विंध्यनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल करते हुए दो निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र पाठक को नवानगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आराधना सिंह को विंध्यनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद दोनों अधिकारियों से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की अपेक्षा की गई है।




