Urjanchal Tiger
रविवार, 22 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में शांतिपूर्ण रहा दशहरा, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

Om Prakash Shah

Author | Updated: 21 Oct 2026, 07:20 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। विजयादशमी पर्व पर जिलेभर में रावण दहन के कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थलों पर पहुंचे। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिंगरौली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए।

विजयादशमी पर्व पर जिलेभर में रावण दहन के कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। आयोजन स्थलों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए सिंगरौली पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता के चलते पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने जिले के विभिन्न रावण दहन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजमाता चून कुमारी स्टेडियम पहुंचकर पैदल निरीक्षण किया और प्रवेश-निकास मार्गों, भीड़ नियंत्रण तथा पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और आमजन, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा सहित जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु रखने और आयोजन स्थलों पर भीड़ का व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मुस्तैदी, आयोजन समितियों के समन्वय और नागरिकों के सहयोग से जिलेभर में विजयादशमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सिंगरौली पुलिस ने आयोजन के दौरान सहयोग करने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT