Urjanchal Tiger
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में चोरों का आतंक, रिटायर्ड एडिशनल एसपी के घर लाखों की चोरी

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Oct 2026, 09:01 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के घोघरा गांव में चोरों ने रिटायर्ड एडिशनल एसपी की मां के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर अब पुलिस अधिकारियों से जुड़े लोगों के घरों को भी निशाना बनाने लगे हैं। कुछ दिन पहले महिला थाना प्रभारी की कार से बैग चोरी होने की घटना सामने आई थी। पुलिस इस मामले का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने गढ़वा थाना क्षेत्र के घोघरा गांव में एक रिटायर्ड एडिशनल एसपी की मां के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त एडिशनल एसपी की मां घोघरा गांव में रहती हैं। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर घर में घुसे और कमरे में रखे कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886