Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में बनेगा आधुनिक सिविक सेंटर, ऑडिटोरियम और चौपाटी से खुलेंगे रोजगार के द्वार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Oct 2026, 07:31 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम परिषद की साधारण बैठक में शहर के विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत नगर निगम परिषद की साधारण बैठक में सिविक सेंटर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आधुनिक ऑडिटोरियम, आकर्षक चौपाटी, फूड जोन और वॉकिंग जोन विकसित करने की योजना पर सहमति बनी। इस परियोजना से शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

सिविक सेंटर में आधुनिक ऑडिटोरियम विकसित किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक, सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। वहीं, चौपाटी में फूड जोन और वॉकिंग जोन जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इससे नागरिकों को परिवार के साथ समय बिताने, खानपान और मनोरंजन के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। परियोजना से स्थानीय कारोबार को भी प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।
परिषद की बैठक में मल्हार पार्क में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके साथ ही जयंत अस्पताल के समीप स्थित तिराहे का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। नगर निगम के स्टोर में रखी पुरानी एवं अनुपयोगी सामग्री की नियमानुसार नीलामी के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद पूर्व बैठक के एजेंडे को सर्वसम्मति से पारित किया गया और विभिन्न विकास कार्यों एवं नगरीय सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य, नेता प्रतिपक्ष सीमा जायसवाल सहित पार्षद एवं निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने महापौर और पार्षदों के साथ शॉपिंग प्लाजा का भौतिक निरीक्षण किया तथा वहां की वर्तमान स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समयाभाव के कारण परिषद की शेष कार्यवाही अगले दिन सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886